मार्गशीर्ष की सप्तमी पर सर्वकल्याण की भावना से महंत जगन्नाथ पुरी ने किया अनुष्ठान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु।
कुरुक्षेत्र, 4 दिसम्बर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सोमवार को अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने सर्वकल्याण की भावना से मार्गशीर्ष की कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर अनुष्ठान किया तथा रुद्राभिषेक किया। यह अनुष्ठान विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ प. मुकेश शास्त्री ने सम्पन्न करवाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है एवं मोक्ष मिलता है। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ का दिन है तथा भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मार्कण्डेय के स्थान पर अनुष्ठान किया गया है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, राकेश राणा, मुकेश राणा, सावित्री देवी, बिमला देवी, कुसुम, अक्षय वर्मा, सुभाष राणा, लीला राम, सोनू, अनीता, नेहा, दर्शन,शुभम राणा, भाना राम, दलबीर, मान सिंह मालवा, रविंद्र, राम कुमार, रवि, जयपाल, मनदीप, सुनील, जोगिंदर, पाला राम इत्यादि सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी एवं संत पूजन व अभिषेक करते हुए।