थाना- बरदह
20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 09.12.23 को उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय मय हमराह द्वारा अभियुक्तों 1. मनोज सोनकर पुत्र भोनू सोनकर ग्राम जिवली थाना बरदह जनपद आजमगढ 2. नईम शाह पुत्र मकबूल शाह ग्राम जिवली थाना बरदह जनपद आजमगढ को 10 -10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ बेलारोड पुलिया के पास से समय करीब 14.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 520/2023 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- मनोज सोनकर पुत्र भोनू सोनकर ग्राम जिवली थाना बरदह जनपद आजमगढ।
- नईम शाह पुत्र मकबूल शाह ग्राम जिवली थाना बरदह जनपद आजमगढ।
बरामदगी का विवरणः- 20 लीटर अवैध देशी शराब (दोनों अभियुक्तों से 10-10 लीटर)
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 520/2023 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्तॉ
गिरफ्तारी करने वाली टीम – उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय, का0 राजेन्द्र कुशवाहा थाना बरदह, आजमगढ़।