देहरादून: डीएफओ पर भड़के विधायक, तेंदुए को आदमखोर घोषित नही करने पर,

वी वी न्यूज

देहरादून : भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार को तेंदुए के हमले से चारा काट रही पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। रविवार तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

विधायक ने चीफ कन्जवेटर को फोन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएफओ से ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कैड़ा ने डीएफओ से जब तक तेंदुए को मारने के आदेश जारी नहीं होंगे तब तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में रोष है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय एवं प्रदेश की राजनीति में भारतीय सेवा एवं राज्य सेवा के अनेक अधिकारियों/कर्मचारियों ने वी.आर.एस. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद सेवाएं प्रदान कर रहे हैं

Sun Dec 10 , 2023
अयोध्या:———उप निदेशक सूचना अयोध्या धाम/प्रभारी मा0 मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर लोक भवन लखनऊ डॉ0 मुरली धर सिंह ’शास्त्री’ ने 6 अप्रैल 2024 को सत्ताधारी पार्टी के स्थापना दिवस पर वी.आर.एस. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए सूचना निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से किया अनुरोधअपने निजी स्रोतों से मा0 मोदी जी, मा0 योगी […]

You May Like

advertisement