डॉ कमल बागी ने अपना जन्मदिन बड़े ही सादगी से फिरोजपुर फाऊंडेशन , फिरोजपुर लंगर सेवा में सेवा करके मनाया
कोई भी व्यक्ति पेट भर खाना खाए बिना न सोएं यह हमारा संकल्प है-शैलेंद्र (बबला)
फिरोजपुर 11 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा के कार्य को देखते हुए डॉक्टर कमल बागी फाउंडर एवं चेयरमैन अनिल बागी सुपर स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल फिरोजपुर ने अपना जन्म दिन बड़े सादगी तरीके से फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा में जाकर जरूरतमंद व्यक्तियों को लंगर वितरण करके मनाया। श्री शैलेन्द्र बबला ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 4 वर्षों से मुफ्त में गरीब जरुरत मंद लोगों को खाना मुहैय्या करवा रही हैं। पहले ये खाना सिविल अस्पताल ट्रॉमा वार्ड के बाहर खिलाते थे। जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को देखते हुए ये खाना अब फिरोजपुर शावनी और फिरोजपुर शहर दिल्ली गेट के बाहर भी खिलाया जाता है।
तकरीबन 1500 व्यक्ति भर पेट खाना खाते हैं।
श्री शैलेन्द्र बबला और ज़िम्मी कक्कड़ ने उनको बताया कि हमारे पास दानी सज्जनों द्वारा दी हुई रोटी बनाने की आटोमेटिक मशीन है।जिस के द्वारा सैकडों लोगों का खाना तैयार होता है। हमारी संस्था अपंग व्यक्तित्वों को घर में खाना पहूचाने काम करती है। हमारी संस्था ने फिरोजपुर छावनी से रेलवे स्टेशन तक पार्क को गोद में ले रखा है जिसकी हम साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। हमारी संस्था के कार्य को देखते हुए दानी सज्जन दिल खोलकर दान देते हैं और हमारी संस्था उनके पैसो का पाई पाई का हिसाब रखती है।
श्री शैलेन्द्र बबला ने डॉक्टर बागी को चुनरी ओढ़ कर उनका स्वागत किया और उनके तंदुरुस्ती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।