विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव 2023 का आयोजन 23 से 27 दिसंबर 2023 तक गौरव ग्राम- सिवनी (नैला) में किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव की विस्तृत जानकारी हेतु एक प्रेस वार्ता का आयोजन 21/12/2023 को सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेड रोड जांजगीर में रखा गया है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधु इस प्रेस वार्ता में सादर आमंत्रित है।
दिनांक - 21/ 12/2023, दिन- गुरुवार
समय - 3:00 बजे से
स्थान- सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेड रोड जांजगीर
अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव 2023 में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मुख्य आतिथ्य के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं जिले के नवनिर्वाचित विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है।