अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के 06 मामले दर्ज

बिलासपुर, 23 दिसम्बर 2023/ खनिज अमला बिलासपुर द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई। मस्तूरी, सरकंडा एवं लाल खदान क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 04 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त वाहनों में 02 वाहनों में रेत, 01 वाहन में चूनापत्थर (गिट्टी), 01 वाहन में मिट्टी (ईट) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना कोनी, थाना सरकंडा एवं खनिज जांच नाका लावर (मस्तूरी) में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर ग्राम बुटेना एवं दर्रीघाट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 02 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई। ग्राम बुटेना क्षेत्र में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर 02 हाईवा, 1 नग जेसीबी तथा दर्रीघाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर 02 ट्रेक्टर जप्त कर खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर में जुटेंगे देशभर के 700 खिलाड़ी

Sat Dec 23 , 2023
राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 02 जनवरी से सफल आयोजन के लिए कमिश्नर ने ली बैठक, अधिकारियों को सौंपा दायित्व बिलासपुर, 23 दिसम्बर 2023/ बिलासपुर में बेसबाल की 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी 2024 तक स्व. बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में किया […]

You May Like

advertisement