मनचले की धमकी ,लड़की की शादी की, तो जान से मारा जाएगा
परिवार दहशत में, मुकदमा दर्ज कर मनचले की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : सीबीगंज,एक मनचले ने गाँव की ही एक लड़की के शादी करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। परिवार को दी गई धमकी के बाद लड़की के पिता ने थाना सीबीगंज पहुंचकर थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है। जिसके बाद थाना सीबीगंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज के बादशाह नगर गांव के रहने वाली एक लड़की के पिता ने गांव के ही नहीम पुत्र नूर अहमद पर आरोप लगाया है कि नहीम उनके घर के सामने आकर उनके घर की महिलाओं से उनकी लड़की की शादी रोकने की बात कर रहा है, पिता ने बताया है कि नहीम उनकी लड़कियों पर बुरी नीयत रखता है। नहीम के द्वारा ऐलान किया गया है कि अगर तुम्हारी लड़की की शादी हो भी गई, तो एक आद को अपनी जान से हाथ धोना होगा। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी लड़की की शादी के अभी कुछ दिन शेष हैं और परिवार नहीम की इस धमकी से डरा हुआ है, कहीं शादी वाले दिन नहीम द्वारा कोई अड़चन या घटना को अंजाम न दे दिया जाए। इसी चिन्ता को लेकर लड़की के पिता ने थाना सीबीगंज पुलिस से नहीम पुत्र नूर अहमद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।