जयराम विद्यापीठ से शुरू हुई शोभा यात्रा का नगर में हुआ जगह जगह स्वागत

जयराम विद्यापीठ से शुरू हुई शोभा यात्रा का नगर में हुआ जगह जगह स्वागत।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र में विशाल भव्य शोभा यात्रा निकली।
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी भगवान श्री कृष्ण जीवन पर आधारित व अन्य झांकियां।
शोभा यात्रा में शामिल हुए श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 23 दिसम्बर : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के समक्ष से गीता जयंती महोत्सव 2023 के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा रवाना हुई। इस मौके पर के.के. कौशिक, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, कुलवंत सैनी, टेक सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, पवन गर्ग, एस.एन. गुप्ता, राजेश सिंगला इत्यादि मौजूद रहे।
शोभा यात्रा का नगर में अनेकों जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। भव्य एवं विशाल यात्रा में लोगों ने श्रद्धा व आस्था के साथ परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद भी लिया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी भी अन्य संत महापुरुषों के साथ रथ पर सवार होकर भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए। यह शोभा यात्रा बिरला मंदिर, मोती चौक, पुरानी सब्जी मंडी हनुमान मंदिर, छोटा बाजार, तेज प्रताप टंकी, पुराना बस अड्डा, श्रद्धानन्द चौक, पारस रोड, गोल बैंक, रेलवे रोड, गुरुद्वारा छटी पातशाही तथा पैनोरमा से होती हुई श्री जयराम विद्यापीठ में आकर समाप्त हुई। सिंगला ने बताया विद्यापीठ के प्रवेशद्वार पर विशेष सजावट की गई थी। उन्होंने बताया शोभा यात्रा में भगवान श्री गणेश, राधा कृष्ण का झूला, भगवान शंकर स्वरूप, वीर हनुमान महाबली, भगवान श्री कृष्ण सुदर्शन चक्र, महालक्ष्मी लाइव, मां दुर्गा लाइव, भगवान श्री राम भगत वीर हनुमान, विष्णु जी एवं माता लक्ष्मी शेषनाग पर इत्यादि झांकियों को शामिल किया गया। शोभा यात्रा में जयराम महिला मंडल की महिलाएं, जयराम संस्कृत महाविद्यालय के ब्रह्मचारी व विद्यार्थी शामिल हुए।
शोभा यात्रा में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी तथा अन्य। गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियां।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना व युद्धों जैसी विभीषिकाओं से दुनिया को बचा सकता है गीता का संदेश : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Sun Dec 24 , 2023
कोरोना व युद्धों जैसी विभीषिकाओं से दुनिया को बचा सकता है गीता का संदेश : मुख्यमंत्री मनोहर लाल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता का वैश्विक पाठ कराया गया।गीता का उच्चारण करें और कंठस्थ करके जीवन में अपनाएं : मुख्यमंत्री।हम अपनी जेब में रखें श्रीमद […]

You May Like

advertisement