अक्षत लेकर पहुंची यात्रा का शास्त्री नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

अक्षत लेकर पहुंची यात्रा का शास्त्री नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

जयश्रीराम के उद्घोषों से धर्मनगरी गूंज उठी।

कुरुक्षेत्र, 28 दिसंबर : अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत को निमंत्रण के रूप में घर-घर पहुंचाने से पहले धर्मनगरी में एक भव्य यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के जरिए पूजित अक्षतों के कलश को विभिन्न कॉलोनियों के मंदिरों में पहुंचाया गया। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई, तो लोगों ने श्रीराम की तस्वीर और जयश्रीराम लिखे भगवा झंडों को लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान जय श्रीराम के उद्घोषों से धर्मनगरी गूंज उठी और पूरा माहौल राममयी बन गया। जगह-जगह स्वागत के लिए शहर के लोग उमड़े। शास्त्री नगर पहुंचने पर यात्रा का शास्त्री नगर सुधार सभा के प्रधान जितेंद्र शर्मा, सचिव सुभाष अरोड़ा, कैशियर प्रवीण गोयल, मीडिया प्रभारी तरुण वधवा, सदस्य पवन गुप्ता, वीरेंद्र शौरी, भूदेव, विमल गर्ग, बीआर पुंज, चेतराम शर्मा, बंटी रजावत, शमशेर, सुभाष गुप्ता, राजेश गोयल, शुभम गोयल व दीपक बंसल सहित शास्त्री नगर निवासियों ने ढोल धमाकों व फूलों की वर्षा से जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने कलश को सिर पर रखा और शास्त्री नगर में हरिओम मंदिर तक भव्य यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान रामभक्ति में डूबे लोग लगातार राम के भजन गाते रहे। अक्षत के कलश को मंदिर में ले जाकर एक विशेष स्थान पर रखा गया। मंदिर के पुजारी अरुण मिश्र ने कलश की पूजा की और राम भक्तों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया। पुजारी अरुण मिश्र ने निवासियों से अपील की है कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में दीये जलाकर दीपावली मनाएं। सभा के प्रधान जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यह अक्षत एक जनवरी से शास्त्री नगर के प्रत्येक घर तक पहुंचाकर उन्हें अयोध्याजी में पहुंचने का निमंत्रण दिया जाएगा। भगवान राम के प्रति लोगों की श्रद्धा और उमंग से पूरा वातावरण राममयी नजर आया। यात्रा में जो उत्साह और भगवान राम के प्रति पे्रम देखा गया वह अविस्मरणीय था। इस अवसर पर सुरेश जोशी, प्रेम नरायन अवस्थी, राकेश अरोड़ा, अजय गुप्ता, ललित चावला, अधिवक्ता धर्मवीर, संदीप अवस्थी, वीरेंद्र राणा, दिव्यांशु, दिनेश जिंदल विश्व हिन्दू परिषद के कई प्रमुख अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यात्रा में शामिल शास्त्री नगर निवासी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कश्मीर प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन,गुरुग्राम में तीन दिन चले लीग में देश की विभिन्न वर्गों की 20 टीमों ने हिस्सा लिया

Fri Dec 29 , 2023
कश्मीर प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन,गुरुग्राम में तीन दिन चले लीग में देश की विभिन्न वर्गों की 20 टीमों ने हिस्सा लिया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 के पी एल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को प्रदान किए गए अवार्ड। गुरुग्राम : […]

You May Like

advertisement