122वीं मासिक बस यात्रा हुई रवाना:एक प्रयास सोसाइटी

122वीं मासिक बस यात्रा हुई रवाना:एक प्रयास सोसाइटी।

सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मां चिंतपूर्णी शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के कराए जाएंगे दर्शन

फिरोजपुर 29 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर शहर से भगवती मां की अपार कृपा से 122वीं यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, मां बगला मुखी,श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम मंदिर डेरा बाबा धनीराम के संत स्वामी श्री विद्यानंद जी महाराज जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके अदा की गई। माता रानी इन पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखे। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। यह बस कांशी नगरी से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और पिछले 10 सालों से यह सेवा निभा रही है। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है, इसके साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना भरपूर योगदान दिया जाता है। जिसमें सोसायटी द्वारा सिविल हस्पताल फिरोजपुर में मरीजों के लिए रात्रि गर्म दूध की सेवा चलाई जा रही है और मां अन्नपूर्णा रसोई (10रू भोजन थाली)भी निरंतर जारी है। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग,जिमी, राजिंदर मोंगा, बिट्टू गुलाटी,मणी पुरी, मोंटी शर्मा,शुभ झांजी विकी हांडा, रितिक धीरज,आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की: जल भराव से परेशान लोगों को दिया आश्वासन,

Mon Jan 29 , 2024
अरशद हुसैन रूड़की रूड़की के खानपुर विधानसभा में हरिओम साई सिटी के लोग पिछले कई महीनों से जलभराव की समस्या से परेशान है स्थानीय विधायक उमेश कुमार सहित नगर पँचायत व तमाम अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद यहाँ के लोगों को पानी की समस्या से निजात नही मिल पाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement