फिरोजपुर 01 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों का संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति पेट भर खाना खाए बिना ना सोए। श्री शैलेन्द्र बबला ने बताया कि हमारी संस्था लगभग पिछले साढ़े 4 वर्षों से मुफ्त में जरुरत मंद व्यक्तियों को खाना मुहैय्या करवा रही हैं। पहले ये खाना सिविल अस्पताल ट्रॉमा वार्ड के बाहर खिलाते थे। जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को देखते हुए ये खाना अब फिरोजपुर छावनी, फिरोजपुर शहर दिल्ली गेट के बाहर और मखू गेट में भी खिलाया जाता है।
तकरीबन 1800 व्यक्ति भर पेट खाना खाते हैं। 4-5 समाज सेवक दरवेशों के लिए भी तकरीबन 400 रोटी लेकर जाते हैं।
श्री शैलेन्द्र बबला और ज़िम्मी कक्कड़ ने बताया कि हमारे पास दानी सज्जनों द्वारा दी हुई रोटी बनाने की आटोमेटिक मशीन है।जिस के द्वारा सैकडों लोगों का खाना तैयार होता है। हमारी संस्था अपंग व्यक्तित्वों को घर में खाना पहूचाने का काम करती है। फिरोजपुर फाउंडेशन की ओर से सिविल अस्पताल के बाहर ट्रामा वार्ड और मखू गेट में सुबह की चाय-बिस्कुट का लंगर भी जारी है। हमारी संस्था ने फिरोजपुर छावनी से रेलवे स्टेशन तक पार्क को गोद में ले रखा है जिसकी हम साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। संस्था के कार्य को देखते हुए दानी सज्जन दिल खोलकर दान देते हैं और हमारी संस्था उनके पैसो का पाई पाई का हिसाब रखती है।