हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा ने रखी मांग।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
राज्यसभा सीट के लिए पंजाबी समुदाय ने मांगा प्रतिनिधित्व।
कुरुक्षेत्र, 1 फरवरी : हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गाबा ने मांग की है कि हरियाणा में राज्यसभा सीट पर पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए। उन्होंने आग्रह किया है कि स्वाभिमानी, जुझारू, संघर्षशील, समाज तथा राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए हरियाणा से पंजाबी समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि भाजपा से राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। गाबा ने कहा कि पंजाबियों की समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका, स्वतंत्रता संग्राम में समाज के योगदान के साथ साथ उनकी भारत पाक विभाजन उपरांत स्वयं की अपनी ईमानदारी और परिश्रम के बल पर देश-प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। पंजाबियों ने कभी भी आरक्षण तक की मांग नहीं की है। राज्य की मौजूदा राजनीति में पंजाबी समुदाय के योगदान, स्वाभिमान, ईमानदार संघर्ष को देखते हुए राज्यसभा में इस समुदाय हक बनता है। लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में भी पंजाबियों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। ऐसा राजनीतिक विश्लेषक भी मानते हैं। इस अवसर पर आत्म प्रकाश ढींगरा, महेंद्र कुमार, डिम्पी सोढ़ी, तरुण कपूर व विजय सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गाबा व अन्य।