थाना जहानागंज
ग्राम बड़हलगंज में युवती की हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण; आलाकत्ल चापड के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 29.01.2024 को वादी मुकदमा बिरजू राम पुत्र सुमेर राम ग्राम निवासी रसूलपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी लड़की अर्चना उम्र लगभग 21 वर्ष को आकाश पुत्र राजकुमार निवासी टेकई थाना मुहम्दाबाद जनपद मऊ बार-बार फोन करके शादी का दबाव बना रहा था, मेरी पुत्री द्वारा शादी करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। दिनांक 29.01.2024 को वादी की पुत्री सिलाई केन्द्र बड़हलगंज से घर वापस आ रही थी कि रास्ते में अभियुक्त आकाश पुत्र राजकुमार ने बरही बड़हलगंज मे धारदार हथियार से हत्या कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/24 धारा 302/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 02.02.2024 को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज राकेश कुमार सिंह मय हमराह व उ0नि0 ओम प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश पुत्र राजकुमार निवासी टेकई थाना मुहम्दाबाद जनपद मऊ को महुआमुरारपुर बाजार से समय करीब 23:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना स्थल से 01 चापड़ (आलाकत्ल) व 01 पैंट-शर्ट (खुन आलुदा) बरामद कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पुछताछ का विवरण- अभियुक्त आकाश ने बताया कि मृतका से उसकी बातचीत होती थी और दोनो आपस में शादी भी करने वाले थे। अभियुक्त ने मृतका को उपहार व पैसे भी दिये थे। बात-चीत के दौरान अभियुक्त ने गुस्से में मृतका को दिये हुये पैसे व उपहार वापस मांगे तो मृतका ने वापस कर दिया। जिसके बाद मृतका ने अभियुक्त से बात करना बंद कर दिया। अभियुक्त ने मृतका के घर वालों से बात की तो उन लोगो ने कहा कि जब वह तुमसे शादी करने के लिए मना कर रही है तो उसको छोड़ दो। अभियुक्त ने मृतका के घरवालो को धमकी दी कि यदि अर्चना की शादी कही दूसरी जगह करोगे तो मैं उसको जान से मार दूंगा। दिनांक 29.01.2024 को अभियुक्त ने मृतका को फोन करके मिलने के लिये रसूलपुर से बडहलगंज बाजार के कच्चे रास्ते पर बुलाया जहां पर अभियुक्त ने सरसो के खेत में ले जाकर हत्या कर दिया। इसके बाद अभियुक्त ने बड़हलगंज पुलिया के पास नया कपडा पहना और खुन लगे शर्ट-पैन्ट व चाकू को उसी सरसों के खेत में फेंक कर इधर उधर छिपकर रह था।
गिरफ्तार अभियुक्त– आकाश पुत्र राजकुमार निवासी टेकई थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 37/24 धारा 302/506 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
बरामदगी– 01 चापड़ (आलाकत्ल), 01 पैंट-शर्ट (खुन आलुदा)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़।
2- उ0नि0 ओम प्रकाश यादव थाना जहानागंज आजमगढ़।
3- का0 विपिन पांण्डेय थाना जहानागंज आजमगढ़।
4- का0 हरेन्द्र सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़।
3- का0 विकास सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़।