डाॅ. हरिओम का गुरुकुल द्वारा भव्य अभिनन्दन

डाॅ. हरिओम का गुरुकुल द्वारा भव्य अभिनन्दन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. हरिओम का आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र परिवार द्वारा भव्य अभिनन्दन किया गया। गुरुकुल के कौशल विकास भवन में आयोजित इस समारोह में पहुंचने पर प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सुबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य सहित अन्य लोगों ने डाॅ. हरिओम का फूल-मालाओं से स्वागत किया, तत्पश्चात् गुरुकुल प्रबधन समिति द्वारा ‘ओ३म्’ का स्मृति-चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उन्हें देश के प्रतिष्ठित सम्मान ‘पद्मश्री’ के लिए मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रधान राजकुमार गर्ग ने कहा कि महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक कृषि मिशन को सफल बनाने के लिए डाॅ. हरिओम लगातार प्रयासरत है। लोगों को जहरीली खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देने वाले डाॅ. हरिओम को ‘पद्मश्री’ पुरस्कार मिलना कुरुक्षेत्र जिला के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि डाॅ. हरिओम हजारों कृषि वैज्ञानिकों व किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग देकर उनके जीवन की दशा को परिवर्तित कर चुके हैं जिससे जहां किसानों की आय बढ़ी है वहीं प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता, जल स्तर में सुधार के साथ-साथ लोगों को शुद्ध अन्न, फल व सब्जियां प्राप्त हो रही है और लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से बचे हुए हैं। सबसे अहम बात यह है कि प्राकृतिक खेती से हमारी देशी गाय का संरक्षण हुआ है, किसानों ने फिर से अपने घरों में देशी गाय को बांध लिया है जो एक पुण्य का कार्य है। उन्होंने पुनः समस्त गुरुकुल परिवार की ओर से डाॅ. हरिओम को ‘पद्मश्री’ के लिए मनोनीत होने पर बधाई दी।
‘पद्मश्री सम्मान’ हेतु चुने जाने पर डाॅ. हरिओम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत व हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। यह सम्मान देश के किसानों को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में कार्य करने के लिए मुझे केन्द्र सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना जाना एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इससे स्पष्ट है कि केन्द्र सरकार देश के किसानों की आर्थिक स्थिति और पर्यावरण को सुधारने के लिए प्रयासरत है। अन्त में उन्होंने भव्य अभिनन्दन के लिए गुरुकुल परिवार का भी आभार व्यक्त किया।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू सांस्कृतिक दल अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए रवाना

Fri Feb 9 , 2024
केयू सांस्कृतिक दल अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए रवाना। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक दल शुक्रवार को अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए रवाना हुआ जिसका आयोजन महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर संगीत एवं नृत्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement