राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने बरेली उत्तर प्रदेश की बेटी इशिका को पुष्प माला पहनकर किया सम्मानित
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी ने बताया दिल्ली रोहिणी में खेले गए राष्ट्रीय महिला फ्लोरबॉल चैंपियनशिप पूजा सेवा संस्थान की हॉन-हार बेटी इशिका को कोचर ने गोल्ड मेडल अर्पित कर सम्मानित किया बरेली की बेटी इशिका ने गोल्ड मेडल जीतकर बरेली ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारत का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान देश की महिलाओं और बेटियों के हित में कार्य कर रही है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सामूहिक विवाह करना, महिला उत्पीड़न में सहयोग करना, सुमंगला योजना का लाभ पहुंचाना, विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन योजना का लाभ जन जन में पहुंचने को कृत संकल्प है पूजा सेवा सस्थान के अध्यक्ष पी पी सिंह ने भी बरेली की बेटी इशिका को फूलों का हार पहनाकर प्रशंसा व्यक्त कर स्वागत किया और प्रसन्नता जताते हुए कहां की बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को प्यार से सिखाया जाए तो वह बहुत कुछ कर सकते हैं उन्हें कौशल सीखने के लिए बस थोड़ा सा समय चाहिए यही समर्थन के साथ दिवंग बच्चों स्वतंत्र रूप से और आत्मविश्वास से जीतने में सक्षम होंगे सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, सदस्य रामकिशोर, जे. आर.गुप्ता, रश्मि अग्रवाल,चित्रा गंगवार, तरुणा कपूर, डॉ राजेश शर्मा, पूजा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पी.पी सिंह, रोटी क्लब के अध्यक्ष राजेश सेठ, मोहित खन्ना, गुलशन अरोड़ा,एन.के कोहली, आर.एल गुप्ता, श्यामा अरोड़ा, मालती सिंह, प्रधानाचार्य राखी सागर, सीमा गुप्ता, प्रज्ञा सक्सेना, सपना शर्मा, कविता अरोरा बेबी भारती आदि सदस्य गण उपस्थित थे