जफर अंसारी
हल्द्वानी : हिंसा के दौरान, गंभीर घायल पुलिस कर्मियों की इन युवकों ने बचाई जान-
भीषण उपद्रव मचा रहे लोगों के बीच कुछ युवकों ने इंसानियत की मिसाल भी पेश की। गंभीर रूप से घायल हो गए कुछ पुलिसकर्मियों को एक घर में कुछ स्थानीय मुस्लिम युवकों ने सहारा दिया और बुरी तरह से घायल पुलिस कर्मियों के इलाज में जुटे रहे। साथ ही कई पुलिस महिला पुलिसकर्मियों को गुप्त तरीके से इस उपद्रव के दौरान इन युवकों ने हिंसा ग्रस्त क्षेत्र से निकालने में भी मदद की।