श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां तारा देवी की पूजा

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां तारा देवी की पूजा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान से लाई अखंड ज्योति पर जुटे श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 11 फरवरी : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में गुप्त नवरात्रों के अवसर पर नियमित हवन यज्ञ एवं पूजन किया जा रहा है। गुप्त नवरात्रों के दूसरे दिन भी बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखण्ड ज्योति पर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने पूजन के उपरांत बताया कि धर्म को मानने वालों के लिए गुप्त नवरात्र पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन मां तारा देवी की पूजा हुई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि गुप्त नवरात्र की दूसरी शक्ति मां तारा देवी हैं। यह आद्यशक्ति हैं, महाविद्या हैं एवं महादेवी हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सबसे बड़ी पूजा मां की सेवा है। समस्त ग्रहों की शांति भी मां की कृपा से हो जाती है। उन्होंने बताया कि मां तारा देवी धन की देवी हैं। आर्थिक उन्नति की प्रतीक हैं। इनकी पूजा से आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। रविवार होने के कारण भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मारकंडेय का भी पूजन हुआ। इस मौके पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, राकेश कुमार, विजय सिंह, अजय कुमार, रीना देवी, धर्मवती, सुरेश बाला, रेखा देवी, रजनी देवी, तृप्ति, प्रोमिला, भाना राम, सुक्खा सिंह, बिल्लू पुजारी, नाजर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलजीत, सीमा शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे।
अखंड ज्योति पर महंत जगन्नाथ पुरी के साथ श्रद्धालु।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेला में कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने दिखाए अभिनय कौशल

Sun Feb 11 , 2024
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेला में कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने दिखाए अभिनय कौशल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। लोगों को गुदगुदाया।नाटक गई भैंस पानी में कलाकारों ने दिया साईबर फ्राड से बचने का संदेश। कुरुक्षेत्र 11 फरवरी : फरीदाबाद में आयोजित 37 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेला में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement