वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 18 फरवरी : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा से युवाओं को जोड़ने के लिए पूरे राज्य में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश युवा प्रभारी नवदीप बंसल, युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि वधवानिया व उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गर्ग के मार्गदर्शन में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संगठन की मजबूती के लिए अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी, प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल एवं लोकसभा महासचिव अजय गुप्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की प्रेरणा से गौरव तायल को अग्रवाल वैश्य समाज कुरुक्षेत्र का युवा जिलाध्यक्ष एवं शुभम सिंगला को महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विजय गर्ग, राजेश बंसल, सुमित गर्ग, विपिन गर्ग, श्रीकांत बंसल, रिषभ गर्ग, हर्ष तायल, अंकित बंसल, बृज मोहन, तरसेम, आदर्श गुप्ता, वीरेन गुप्ता, पार्थ सिंगला, ध्रुव, मिल्की गुप्ता, अक्षित बंसल, हरबंस सिंगला, अमित गोयल, गौरव सिंगला, संजय गर्ग, लवकेश जिंदल, शोभित गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।
बैठक अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के पदाधिकारी एवं सदस्य।