छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ परिहार के आह्वान पर प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यालय में व्याख्याता से प्राचार्य पदोन्नति को लेकर बैठक आहूत किया गया । प्राचार्य पदोन्नति मोर्चा के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोशन ने भी , तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, नियमित व्याख्याता संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू, व्याख्याता संघ के जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, राज्य कर्मचारी संघ के डी एल सोनवानी, अशोक चौहान, गोपेश साहू, बलभद्र देवांगन आदि सभी व्याख्याताओं ने लम्बित पदोन्नति शीघ्रता शीघ्र किते जाने की मांग की । फेडरेशन के अध्यक्ष विश्वनाथ परिहार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम किसी संगठन के पदाधिकारी होने के पूर्व एक व्याख्याता है । वर्षों से लम्बित पदोन्नति के लिए अनवरत रूप से संघर्ष किया जा रहा है । सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के प्रयास की सराहना की । अरूण कुमार तिवारी ने पहले से ही पदोन्नति हेतु प्राचार्य पदोन्नति मोर्चा का समर्थन किया है ।श्री तिवारी ने कहा कि शीघ्रता शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी नहीं होने पर प्रदेश के सभी व्याख्याता आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे अतः शासन को चाहिए कि शीघ्रता शीघ्र लम्बित पदोन्नति आदेश जारी करे । शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोशन ने भी ने पदोन्नति हेतु इस मांग को न्योचित बताया । राजकुमार साहू एवं अशोक चौहान गोपेश साहू ने भी पदोन्नति मोर्चा का समर्थन किया। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने शीघ्रता शीघ्र पदोन्नति नहीं होने पर आन्दोलन सम्भावित बताया।
Next Post
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज भी डी एम ना बा उ मां विद्यालय सारा गांव के विद्यालय मे पौधारोपण किया गया
Mon Feb 19 , 2024