छत्तीसगढ़ / व्याख्याता से प्राचार्य के पद पर लम्बित पदोन्नति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक एवं प्रदेश प्रचार मंत्री छवि सिंह ने संचालक लोक शिक्षण से मिलकर शीघ्रता शीघ्र पदोन्नति किये जाने की मांग की ।इस बीच 2009 व 2015-116 में छूटे हुए व्याख्याताओं का एक परिभ्रमण सूची जारी करने का भी निवेदन किया किया गया ।वर्ष 2009 से वर्ष 2016 तक भारी तादाद में वरिष्ठ व्याख्याताओं को पदोन्नति से वंचित करते हुए कनिष्टों को पदोन्नत किया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भी यह जोर शोर से उठाई गई थी ।संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आहत बैठक में महामंत्री अश्वनी चेलक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि 16 जून 2023 तक पदोन्नति आदेश जारी नहीं करने की स्थिति राज्य कर्मचारी संघ आन्दोलन के लिए बाध्य हो सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष रीखी राम साहू ने अपनी बात रखते हुए प्रशासन से आग्रह करते हूए शीघ्रता शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की बात कही। धमतरी के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान सचिव ने टी संवर्ग के व्याख्याताओ की पीड़ा को शब्द देते हुए 2013 से उनकी पदोन्नति नहीं होने की बात कही है।बैठक को प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमाउ लाल साल्वा प्रदेश उपाध्यक्ष कनेरिया जी , महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीमती रंजना ठाकुर , प्रदेश कोषाध्यक्ष टी आर देंवागन,तिलक देवांगन, गोविंद चक्रधारी, नागेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।
You May Like
-
1 year ago
रोजगार दिवस मनाकर किया ग्रामीणों को जागरूक
-
17 hours ago
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई को