वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित करने का अभियान।
कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी: अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा खेड़ी ब्राह्मणा में सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित उषा सिलाई सेंटर में महिलाओं को सिलाई-कटाई का कार्य सिखा रही सभी सक्रिय महिला सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि संस्था पूरे राज्य में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित करने का अभियान चलाए हुए है। इस अभियान से महिलाओं को आत्मनिर्भरता, समानता, सम्मान के अधिकार बोध एवं अपने बच्चों शिक्षित करने की जिम्मेदारी का अनुभव करवाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के भी विभिन्न गांवों एवं शहर में प्रतिदिन सम्मान कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। खंड कोआर्डिनेटर विजय पंघाल ने बताया कि इस कड़ी में संस्था द्वारा स्कूली छात्रों, वृद्धाश्रम, स्लम एरिया के लोगों, आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य, सफाई कर्मी व खिलाड़ियों आदि के लिए 900 से ज्यादा सम्मान समारोह आयोजित कर लगभग तीन लाख लोगों को अपनी सह प्रयोजक डाबर इंडिया के सौजन्य से बूस्टर किट वितरित की जा चुकी है। इस अवसर पर पूजा सैनी, राजेश सैन्, समीर सैनी, तेजस मित्तल, शारदा, स्नेहा, रेखा, रेणु, ममता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के सदस्य एवं पदाधिकारी महिलाओं को सम्मानित करते हुए।