महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 2 लाख 88 हजार 562 महिलाओं ने भरे फॉर्म

सूची का प्रकाशन 23 फरवरी को, दावा आपत्ति 23 से 25 फरवरी 2024 तक कर सकते हैं

 जांजगीर-चांपा 22 फरवरी 2024/  शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन लेने के साथ इनके सत्यापन का कार्य भी किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में अब तक कुल 2 लाख 88 हजार 562 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों में से 2 लाख 65 हजार 448 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। शत प्रतिशत सत्यापन का लक्ष्य हासिल करने हेतु लगातार सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
       महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सूची का प्रकाशन 23 फरवरी 2024 को किया जायेगा। सूची पर आपत्ति 23 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 02 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राहियों को राशि का अंतरण सीधे उनके खातों में 08 मार्च 2024 को किया जाएगा।

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार जी का जांजगीर चाम्पा प्रवास

Thu Feb 22 , 2024
जांजगीर-चांपा 22 फरवरी 2024/  माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार जी का जांजगीर चाम्पा प्रवास के दौरान विभिन्न मार्गो से आने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था एवं रूट चार्ट दिनांक 22 फरवरी 2024  नवागढ़, पामगढ़, केरा, शिवरीनारायण की तरफ से आने वाली वाहन कचहरी चौक में जनता को उतार कर अपनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement