वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र 22 फरवरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की की नियुक्ति का पत्र जारी किया है। इस सूची में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा को कुरुक्षेत्र भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष साहिल सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा का आभार व धन्यावाद करते हुए कहा कि भाजपा शीर्ष नेताओं ने उनको जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के संगठन को ओर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल राणा उपस्थित थे।