सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मां चिंतपूर्णी शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के कराए जाएंगे दर्शन
फिरोजपुर 25 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
फिरोजपुर शहर से भगवती मां की अपार कृपा से 123वीं यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, मां बगला मुखी,श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम भाई अभिमन्यु बजाज जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके अदा की गई। माता रानी इन पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखे। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। यह बस कांशी नगरी से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और पिछले 10 सालों से यह सेवा निभा रही है। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है, इसके साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना भरपूर योगदान दिया जाता है। जिसमें सोसायटी द्वारा सिविल हस्पताल फिरोजपुर में मरीजों के लिए रात्रि गर्म दूध की सेवा चलाई जा रही है और मां अन्नपूर्णा रसोई (10रू भोजन थाली)भी निरंतर जारी है। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग,जिमी, राजिंदर मोंगा, बिट्टू गुलाटी,मणी पुरी, मोंटी शर्मा,शुभ झांजी विकी हांडा, जशनदीप आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।