![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/02/news-1-2.jpg)
बरेली : गत दिवस कुछ समय पहले एक महिला को उसकी ससुराल वालों ने दहेज की खातिर जलाकर मार दिया था। इस मामले में उसके पति समेत सांस, ससुर व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन आज तक पुलिस ने ननद गीता को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसको लेकर आज परिवार केलोगों ने रैली निकाल कर एसएसपी आफिस में धरना प्रदशर््ान कर ननद की गिरफ्तारी की मांग की।
बतातें चलें थाना इज्जतनगर के रजत विहार कालोनी निवासी दिनेश कुमार की बेटी आकांक्षा का विवाह बारादरी के दुर्गा नगर निवासी सेल्स टैक्स के बाबू से हुआ था। उनकी बेटी आकाक्षा आठ माह की गर्भवती थीं, आरोप है कि २५ दिसंबर को सास शांति देवी, ननद गीता देवी, ससुर अशोक कुमार ने जलाकर मार डाला था। इस मामले में आज तक मुख्य आरोपी ननद गीता की गिरफ्तारी नहीं किसा गया है। जिस मामले में आज पीडि़ता के परिजनों ने एसएसपी आफिस में धरना-प्रदर्शन कर गीता की गिरफ्तारी की मांग की।