दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद की पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय में बुधवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. सुरेश रस्तोगी ने करते हुए कहा कि राजेन्द्र प्रसाद के आचरण उनकी सादगी और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बरेली आने से सम्बंधित भी कई प्रसंग उन्होंने साझा किये। मानव सेवा क्लब ने प्रस्ताव पारित किया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में चंदन का पौधा पुनः लगाया जाएगा। इन्द्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना ने भी उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ और एक महान व्यक्तित्व बताया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।