साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर मौत जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कैंफर फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सीबीगंज पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुरा निवासी श्याम यादव (30) वर्ष पुत्र कन्हैयालाल यादव कैंफर फैक्ट्री में काम करता था। वह सोमवार को 10 बजे फैक्ट्री की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। तभी अटरिया मजार के पास महेश रेनू अस्पताल के सामने रामपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ दूर तक साइकिल सवार वाहन में फंसकर घिसटता रहा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्याम अपने पीछे पत्नी बबली यादव और दो बच्चों को छोड़ गया हैं। इस हादसे में श्याम की मृत्यु के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की जांच पड़ताल में जुट गई है। हल्का इंचार्ज ने महेश रेनू अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, लेकिन वाहन चालक का पता नहीं चल सका है। फिल्हाल पुलिस ने हादसे के बाद इस मामले काे दर्ज कर लिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना बहेड़ी पुलिस द्वारा नहर से बरामद एक युवक की धारदार हथियार से शरीर पर वार कर व गला रेतकर हत्या कर शव को नहर में फेकने की घटना का अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Wed Jan 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना बहेड़ी क्षेत्र में ग्राम अकबराबाद के पास सकरस की ओर जाने वाली नहर से एक शव जिसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किये गये थे व गला रेतकर हत्या की गयी थी, बरामद हुआ था। जिसकी पहचान ग्राम अकबराबाद के सोनू […]

You May Like

advertisement