विधान सभा कार्यवाही का डाटा लोक सभा की तर्ज पर एआई बेस करने की तैयारी

विधान सभा कार्यवाही का डाटा लोक सभा की तर्ज पर एआई बेस करने की तैयारी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण तलाश रहे संभावना,अधिकारियों के साथ देखी डिजीटलाइजेशन पर प्रस्तुति।

चंडीगढ़, 15 जनवरी :
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण लोक सभा की तर्ज पर हरियाणा विधान सभा के वीडियो रिकॉर्ड के डिजीटलाइजेशन की संभावनाएं तलाश रहे हैं। यह डिजीटलाइनेशन एआई पर आधारित होगा, जिससे किसी भी विषय या विधायक से संबंधित वीडियो क्लिप बहुत आसानी से ढूंढ़ी जा सकेंगी। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को इसको लेकर विधान सभा के अधिकारियों व नेवा टीम के साथ बैठक की। बैठक में एक निजी एआई कंपनी के विशेषज्ञ भी शामिल रहे। इन विशेषज्ञों ने एआई डाटा बेस आधारित वीडियो पर प्रेजेंटेशन भी दी।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा अधिकारियों को नई व्यवस्था को विकसित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी नई व्यवस्था वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जानी चाहिए। विधान सभा सत्रों की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग तथा डिबेट्स की एआई के माध्यम से डिजीटल होगी तो इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। विधायक अपने व पूर्ववर्ती विधायकों के अलग-अलग विषयों पर विचार सुन सकेंगे। ऐसा करने से विधायी कामकाज पर शोध करने वाले शोधार्थियों की जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी। कल्याण ने कहा कि विधान सभा सीधे तौर पर जनता के लिए जिम्मेदार है। इसलिए हर तथ्य जनता की पहुंच में रहना चाहिए।
एआई बेस वीडियो पर प्रेजेंटेशन देखते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसी पत्थर दिल माँ से जुड़ी जिसने अपनी मासूम बच्ची को एक सूखे कुएँ में मरने के लिये फ़ेंका

Wed Jan 15 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में ह्रदय विदारक घटना सामने आई है जिसका अंत सुखद है। इस घटना को सुखान्त बनाने वाला एक खाकी वर्दी धारी है जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। घटना है किसी पत्थर दिल माँ से जुड़ी जिसने अपनी मासूम बच्ची को एक सूखे कुएँ […]

You May Like

Breaking News

advertisement