पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे विस अध्यक्ष कल्याण

ब्यूरो चीफ – सिद्धिमा कौशिक।

बिहार की राजधानी पटना में 20 जनवरी से शुरू होगा 85 वां अखिल भारतीय सम्मेलन।
संवैधानिक मूल्यों के विकास में विधान मंडलों की भूमिका पर होगी चर्चा।
हरविन्द्र कल्याण करेंगे संविधान व विधायी परंपराओं पर अनुभव साझा।

चंडीगढ़, 17 जनवरी : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पीठासीन अधिकारियों के 85 वें अखिल भारतीय सम्मेलन में विधायी कामकाज के अनुभव साझा करेंगे। यह सम्मेलन 20 और 21 जनवरी को बिहार की राजधानी पटना में होगा। सम्मेलन में संसद और देशभर के विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से ‘संविधान की 75 वीं वर्षगांठ पर संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में संसद व राज्य विधायी निकायों के योगदान’ पर चर्चा होगी। सम्मेलन में संसदीय कार्यों को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने पर भी व्यापक व सार्थक चर्चा होगी, जो विधायिकाओं के लिए मार्गदर्शिका का काम करेगी।
विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया कि इस सम्मेलन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। बतौर विधान सभा अध्यक्ष उनका यह पहला अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन है। इस दौरान उन्हें हरियाणा विधान सभा के विधायी कामकाज का अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्हें उम्मीद है इस कॉन्फ्रेंस से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
हर साल आयोजित होने वाला यह सम्मेलन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें संवैधानिक व लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने, संसदीय कार्य प्रणाली में सुधार लाने और विधायिका की पारदर्शिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाता है। सम्मेलन में राज्यसभा सभापति, उप-सभापति, लोकसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी राज्य विधान मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। यह सम्मेलन विभिन्न राज्यों के बीच अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए बेहतर मंच है। सम्मेलन के उपरान्त बिहार विधान सभा ने पीठासीन अधिकारियों के लिए गया, बोध गया, नालंदा, वैशाली व राजगीर आदि के लिए भ्रमण की योजना बनाई है।
पीठासीन अधिकारी सम्मेलन से पहले देश भर के विधान मंडलों के सचिवों की कॉन्फ्रेंस भी होगी। इसमें ‘विधायी कामकाज की गुणवत्ता सुधारने और कार्य उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रयोग’ पर मंथन होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संतुलित पर्यावरण पर हमारा भविष्य आधारित : डॉ. वीरेन्द्र पाल

Fri Jan 17 , 2025
संतुलित पर्यावरण पर हमारा भविष्य आधारित : डॉ. वीरेन्द्र पाल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि के आईआईएचएस एनसीसी विभाग द्वारा कुवि के कुलसचिव का स्वागत समारोह आयोजित। कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि संतुलित पर्यावरण पर हमारा भविष्य आधारित है। वेदों, पुराणों […]

You May Like

advertisement