जनता के बाद अब पुलिस कर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बता सकेंगे समस्या

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिसकर्मी अब अपनी शिकायत और समस्या के बारे में सीधे एसएसपी अनुराग आर्य को व्हाट्सएप मैसेज के जरिये बता सकेंगे। एसएसपी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली पुलिसकर्मियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
शहर में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से आम जनमानस के लिए एक हेल्पलाइन नंबर पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। एसएसपी ने अब पुलिसकर्मियों का दर्द सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7300750052 जारी किया है। इस नंबर पर व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिये मैसेज करने कोई भी पुलिसकर्मी अपनी समस्या और शिकायत के बारे में बता सकता है।
एसएसपी खुद ही इसका संज्ञान लेंगे और निस्तारण करेंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूर्व में जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। बरेली पुलिस हेल्प लाइन नंबर से पुलिसकर्मियों की समस्याओं और शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण हो सकेगा।
पुलिस कार्यालय में फरियादियों के बैठने के लिए नया आगन्तुक हॉल बनवाना प्रस्तावित था। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से बजट मांगा गया था। 13 लाख रुपये मिले हैं। इसी तरह पुलिस पेंशनर्स के लिए एक मीटिंग हॉल व कार्यालय बनवाने के लिए 19 लाख रुपये मिले हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदू धर्म पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला मौलाना गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Sun Jan 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले एक पोस्ट के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी शरीफ अहमद वर्तमान में मीरगंज की मोनी मिया मस्जिद में इमाम के पद पर कार्यरत हैं, उन पर धार्मिक भावना आहत […]

You May Like

Breaking News

advertisement