प्रयागराज महाकुंभ मेले में लगी आग, गीता प्रेस के 180 कॉटेज जले

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका,एक घंटे में काबू पाया
मौके पर पहुंचे सीएम योगी

एंकर–
प्रयागराज महाकुंभ के मेला क्षेत्र में19 जनवरी रविवार शाम लगभग सवा चार बजे शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 गीता प्रेस कैंप में आग लग गई। जिसमें लगभग 180 कॉटेज आग के चपेट में आए।

मिली जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद सिलसिलेवार कई सिलेंडर ब्लास्ट होते गए।

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग में संन्यासी के एक लाख रुपए भी जल गए। मेला चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग से लगभग 500 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

सीएम योगी मौके वारदात पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी को फोन कर घटना की पूरी जानकारी ली।बताया जाता है कि घटना से कुछ देर पहले उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का हवाई भ्रमण कर जायजा लिया था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर पुलिस ने चोरी करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में

Mon Jan 20 , 2025
मेहनगर पुलिस ने चोरी करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में प्रार्थी कृपाशंकर शर्मा पुत्र स्व0 रामहरख शर्मा ग्राम करनी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ की तहरीरी सूचना कि सुमीत कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 बेचू लाल विश्वकर्मा ग्राम वार्ड नं 3 संत कबीर […]

You May Like

Breaking News

advertisement