राशनकार्ड व शौचालय के नाम पर जनता का शौषण शिवसेना

आजमगढ़। शिवसेना के बैनर तले सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे संगठन द्वारा जनहित में तीन सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। संगठन जिला प्रभारी रितेश राय ने बताया कि मुख्यालय के बाद जनपद के बाजारों में शौचालय की सुविधा नहीं है जिसके चलते महिलाओं को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है। दूसरी बात की राशन कार्ड KYC प्रक्रिया के तहत कोटेदारो के शोषण से आमजन परेशान है। इसीलिए अंगूठे के साथ रेटीना प्रावधान भी लागू किया जाए। तीसरी बात कि किसान सम्मान निधि व अन्य सरकारी सुविधा को लेकर आए दिन KYC की अफवा या ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी सुविधाओं की जानकारी न होने के चलते गरीब झांसे में आ जाता है। ऊपर से अधिकारीयों द्वारा भी कभी ग्रामीण क्षेत्रों में आकर जांच करने की बजाय दूध का पहरेदार बिल्ली को बना दिया जाता है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले को संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करे। इस दौरान प्रवेश राय, अरविंद विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार, लाल बहादुर बिंद, विवेक बिंद, राहुल कुमार, कौशल गिरी आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरी की गई एक मिक्सचर मशीन समेत मिक्सचर ट्रॉली, ट्रैक्टर व अन्य सामान पुलिस ने किया बरामद

Wed Jan 22 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो घरों में स्लैब डालने वाली मिक्सचर मशीनों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने इनके कब्ज़े से चोरी की गई एक मिक्सचर मशीन समेत मिक्सचर ट्रॉली, ट्रैक्टर व अन्य सामान बरामद किया है। दरअसल पिछले दिनों महाराजगंज थाना […]

You May Like

advertisement