पेट्रोल पंप मालिकों की थाने में बैठक कर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” की नई रणनीति को लागू करने का लिया निर्णय

आलापुर (अम्बेडकरनगर) सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित पेट्रोल पंप मालिकों की थाने में बैठक कर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” की नई रणनीति को लागू करने का निर्णय लिया गया। मालूम हो यह कदम सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए उठाया गया है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने सभी पेट्रोल पंप प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने पंपों पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” का बैनर लगाएं और ऑडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखते हुए, केवल हेलमेट पहने हुए उपभोक्ताओं को ही ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में पंकज सोनकर, महेन्द्र प्रताप यादव सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों के प्रबंधक मौजूद रहे। सभी पंप संचालकों ने इन निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने का आश्वासन दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंडित रामसेवक त्रिपाठी गांव गरीब किसान के उत्थान के लिए प्रत्यनशील थे_जिला प्रभारी भाजपा डॉ मिथिलेश त्रिपाठी

Thu Jan 23 , 2025
पंडित रामसेवक त्रिपाठी गांव गरीब किसान के उत्थान के लिए प्रत्यनशील थे_जिला प्रभारी भाजपा डॉ मिथिलेश त्रिपाठी जलालपुर (अंबेडकर नगर) | तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्नूपुर में पंडित रामसेवक त्रिपाठी दसवीं पुण्य स्मृति में नेत्र शिविर का आयोजन संपन्न हुआ नेत्र शिविर का उद्घाटन करते हुए डॉ मिथिलेश […]

You May Like

advertisement