हैसियत आसमान की तरह होनी चाहिए…अभिनेता सोनू सूद ने युवाओं को किया प्रेरित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फिल्म अभिनेता सोनू सूद गुरुवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर वक्ता पहुंचे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया। कहा कि जमीन कितनी भी महंगी हो, कोई न कोई खरीद लेता है। मुसीबतों को डटकर सामना करना चाहिए। अच्छे कर्म करने से दुआएं मिलती हैं, जिनमें बहुत शक्ति होती है। वह गुरुवार को बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर वक्ता पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह आज वह जो कुछ भी हैं, वह लोगों की दुआओं का ही परिणाम है। जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा माता पिता से मिली है। कोरोना के समय करीब साढ़े सात लाख लोगों को उनको घर तक पहुंचाने का जो काम मैंने और मेरी टीम ने काम किया, उसने मुझे बहुत ताकत दी।
सोनू सूद ने कहा कि हैसियत आसमान की तरह होनी चाहिए, जमीन कितनी भी महंगी हो, कोई न कोई खरीद लेता है। चुनौतियों से डरने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पंजाब से मुंबई तक के अपने सफर, शुरुआती दिनों के संघर्ष और फिल्म उद्योग में अपनी जगह बनाने के अनुभवों को साझा किया। अपनी पहली निर्देशित फिल्म फतेह का जिक्र करते हुए, उन्होंने इसे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ इसे प्ररेणास्रोत बताया।
इन्वर्टिस विश्विद्यालय में बृहस्पतिवार को टेड एक्स सीजन थ्री का आयोजन किया गया। इसमें वक्ता के तौर पर बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद, उद्यमी एवं वोल्ट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोल्ला, इंडिया ग्रुप के संस्थापक नेटवर्क मार्केटिंग विशेषज्ञ और मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा, कुलाधिपति और शहर के महापौर उमेश गौतम ने छात्रों को अपने अनुभवों और विचारों से प्रेरित किया। इस मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम के अखिरी दिन चार प्रमुख स्पीकर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े अनुभव साझा किए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरसों के खेत में युवक की मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका जांच में जुटी पुलिस

Thu Jan 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र में सरसों के खेत से अविवाहित युवक का शब बरामद। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम गृह भेजा दिया है।प्रभारी निरीक्षक थाना सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया है कि उनको डायल 112 नंबर से सूचना प्राप्त हुई […]

You May Like

advertisement