गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य नागरिक सुरक्षा कोर पोस्ट कहरवान प्रखंड सिविल लाइन के सौजन्य से डाइग्नोस्टिक लैब थायरोकेअर के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नागरिक सुरक्षा कोर पोस्ट कहरवान प्रखंड सिविल लाइन्स के सौजन्य से देश की बड़ी डाइग्नोस्टिक लैब थायरोकेअर के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रस्तोगी धर्मशाला बिहारीपुर में किया गया, जिसमें शुगर ,यूरिकएसिड ,कोलेस्ट्रॉल ,थाइराइड , प्रोटीन ,कैल्शियम , पीलिया ,Hba1c शुगर की जाँच , आदि की जाँचे की गई ,शिविर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चला । आई सी ओ श्री फ़िरोज़ हैदर जी ने शिविर में पहुँचकर सभी वार्डन्स का मनोबल बढ़ाया , शिविर पोस्ट वार्डन श्री विशाल रस्तोगी जी के दिशा निर्देशन में चला, अंत मे शिविर में सहयोग के लिये पोस्ट वार्डन श्री विशाल रस्तोगी जी के दुआरा सभी का धन्यवाद किया । शिविर में प्रमुख रूप से डिप्टी पोस्ट वार्डन श्री वकील अहमद , सेक्टर वार्डन श्री प्रदीप रस्तोगी, आदित्य रस्तोगी, अखिलेश अग्रवाल, निसार अहमद ,अमित रस्तोगी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को मय 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित किया गिरफ्तार

Mon Jan 27 , 2025
थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त को मय 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वर्तमान में अपराधों की रोकथाम व सत्यापन अपराधी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में प्र0नि0 थाना भोजीपुरा के नेतृत्व […]

You May Like

advertisement