उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेंडर

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेंडर,
सागर मलिक संपादक
सार: “विकसित उत्तराखंड संकल्प से शिखर तक” का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेन्डर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेन्डर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कलेन्डर में प्रकाशित विषयवस्तु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कलेन्डर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्साहवर्धक संदेश के साथ राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कलेन्डर राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने में मददगार होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित एकपृष्ठीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नौ आग्रहों एवं राष्ट्रीय खेलों पर आधारित कलेन्डर का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पंकज कुमार पांडेय, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशेष कार्याधिकारी मा. मुख्यमंत्री एस.पी.एस. रावत, अपर सचिव एस.एस. टोलिया, अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीबीगंज पर स्वास्थ्य शिविर एवं कायाकल्प अवार्ड कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सांसद छत्रपाल गंगवार द्वारा फीता काट कर किया गया

Tue Jan 28 , 2025
अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीबीगंज पर स्वास्थ्य शिविर एवं कायाकल्प अवार्ड कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सांसद छत्रपाल गंगवार द्वारा फीता काट कर किया गया दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में स्वास्थ्य शिविर एवं कायाकल्प अवार्ड कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय […]

You May Like

advertisement