बिल वसूलने गई बिजली विभाग की टीम से मारपीट, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विशारतगंज क्षेत्र में बिजली का बकाया बिल वसूलने गई टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि युवक ने अपना मीटर तोड़कर कर्मचारी के फेंककर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी युवक ने टीम के अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। बिजली विभाग के अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ विशारतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
22 जनवरी 2025 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, विशारतगंज की टीम वार्ड नंबर 01 में उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराने पहुंची। टीम में अवर अभियंता साजन कुमार के साथ रामचंद्र, मान सिंह, रूपेंद्र कुमार और हृदेश शर्मा गए थे। जब टीम रामप्यारी पत्नी चिरौंजी लाल के घर पहुंची, तो उस पर 9,088 रुपए का बकाया पाया गया। टीम ने उनके बेटे अजेन्दर से बिल जमा करने को कहा, जिस पर उसने जवाब दिया कि उसका छोटा भाई लेखराज अभी गाड़ी लेकर बाहर गया है और लौटने के बाद ही बिल भरा जाएगा, लेकिन अगले दिन भी बिल जमा नहीं किया गया। 24 जनवरी को बिजली विभाग की टीम फिर मौके पर पहुंची, लेकिन उपभोक्ता ने फिर से बहाने बना दिए।
27 जनवरी को टीम ने संजू पुत्र संतोष के कमर्शियल कनेक्शन पर 5,277 रुपए बकाया होने के कारण उसका कनेक्शन काटा, तो उसी पोल से जुड़े रामप्यारी के तार पर भी असर पड़ा। यह देख अजेन्दर आगबबूला हो गया। गुस्से में आकर उसने अपने घर के बिजली मीटर को तोड़ दिया और टूटा हुआ मीटर उठाकर बिजली कर्मी रामचंद्र के फेंककर मार दिया।
इस घटना से घबराए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अवर अभियंता साजन कुमार के साथ थाना विशारतगंज पहुंचकर आरोपी अजेन्दर पुत्र चिरौंजी लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगाया गया है। थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वक्फ संशोधन बिल: बरेलवी उलेमा ने किया जेपीसी कमेटी का समर्थन

Fri Jan 31 , 2025
वक्फ संशोधन बिल: बरेलवी उलेमा ने किया जेपीसी कमेटी का समर्थन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किए अपने एक बयान में वक्फ संशोधन बिल के लिए गठित की जेपीसी कमेटी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored