थाने का सिपाही बन साइबर अपराधियों ने तेरह हजार रुपए ठगा

थाने का सिपाही बन साइबर अपराधियों ने तेरह हजार रुपए ठगा।
=पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में दिया तहरीर, जांच में जुटी पुलिस।
सगड़ी (आजमगढ़): जीयनपुर कोतवाली के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी राजेंद्र राजभर को झांसे में लेकर साइबर अपराधियों ने उससे तेरह हजार ठग लिया। साइबर अपराधियों के ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित राजेंद्र राजभर ने कहा कि 13 मार्च को मेरी लड़की घर से कहीं बिना सूचना दिए चली गई। 15 मार्च को मैंने इसकी सूचना कोतवाली में दिया। 16 मार्च को मेरे फोन पर कॉल आया कि मैं जीयनपुर थाने का सिपाही बोल रहा हूं।तुम्हारी लड़की दिल्ली में मिल गई है।गाड़ी रिज़र्व करने और उसका मेडिकल कराने के लिए बीस हजार फोन पे से तुरंत भेजो। मैंने उधार लेकर कर 16 मार्च को 13000 फोन पे से भेज दिया। पड़ोसियों से इसकी चर्चा करने पर मुझे साइबर अपराधियों के ठगी का शिकार होने की जानकारी प्राप्त हुई। तहरीर पर अभी मुकदमा दर्ज नहीं है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हांसी की छात्रा सानवी शौर्य शक्ति सम्मान से सम्मानित

Tue Mar 18 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हांसी, 18 मार्च : हांसी के एम. एम. इंटरनेशनल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा सानवी को सृजनाभिनंदनम् 3 अलंकरण उत्सव 2025 में शौर्य शक्ति सम्मान से नवाजा गया। साहित्य, सिनेमा, कला और रंगमंच को समर्पित यह उत्सव गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में आयोजित किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement