उपजिलाधिकारी (सदर) बरेली प्रमोद कुमार द्वारा दो मिनी जेसीबी मशीन सहित पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़ा

उपजिलाधिकारी (सदर) बरेली प्रमोद कुमार द्वारा दो मिनी जेसीबी मशीन सहित पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़ा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उपजिलाधिकारी (सदर) बरेली प्रमोद कुमार की टीम द्वारा दो मिनी जेसीबी मशीन एवं पांच ट्रैक्टर- ट्रालियों को एक खेत से अवैध खनन करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। तथा वजिसमें कुछ ट्रैक्टर ट्रालियों में मिट्टी भरी हुई है, जिन्हें पड़कर थाना सीबीगंज पर लाकर खड़ा कर सीज करने की कार्यवाही की गई है ।
वहीं जानकारी करने पर उपजिलाधिकारी (सदर ) बरेली प्रमोद कुमार ‌द्वारा बताया गया कि कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा सूचना मिल रही थी गंगा के किनारे खेत से भारी मात्रा अवैध मिट्टी खनन माफियाओं द्वारा किया जा रहा है। जिसकी सूचना पर यकीन करके थाना सीबीगंज क्षेत्र के गाँव दौली रघुवर दयाल रकवा जितौर गंगा के किनारे छापा मारा गया। तो देखा अवैध मिट्टी खनन तेजी से मिनी जेसीबी मशीनों द्वारा खेत से मिट्टी खनन करके टैक्टर – ट्रालियों में भर रही थीं, जिन्हें मौके पर पकड़ कर थाना सीबीगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। तथा सभी पकड़े गए वाहनों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। तथा छापामार कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार विदित कुमार व अमीन प्रेमराज उपजिलाधिकारी सदर बरेली की टीम में मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ये दवाएं हम ले जा रहे हैं, बाकी की बात होगी ऑफिस में बोले आयुर्वेद इंस्पेक्टर

Thu Feb 13 , 2025
ये दवाएं हम ले जा रहे हैं, बाकी की बात होगी ऑफिस में बोले आयुर्वेद इंस्पेक्टर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मेडिकल स्टोर में दवाइयों की जांच को लेकर आयुर्वेद इंस्पेक्टर की टीम के दो सदस्यों ने थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम चंदपुर जोगियान स्थित एक मेडिकल स्टोर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement