पत्रकार की मदद से मामी द्वारा भांजी व उसकी मानसिक मंदित मां को मकान से निकालने के प्रयास का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला निवासिनी रोली कन्नौजिया का आरोप है कि उसकी मामी पूरे मकान पर कब्जा करने की नीयत से अपने सहयोगी पत्रकार से प्रताड़ित करवा रही हैं।
पीड़िता रोली के अनुसार वह वर्ष 2016 से अपने पिता की मृत्यु के उपरान्त अपने नाना स्व. बाबूराम कनौजिया के हरूनगला स्थित मकान में अपनी मानसिक रूप से कमजोर माँ व भाई के साथ रहती है। पीड़िता की माँ उक्त मकान में 1/3 अंश की हिस्सेदार है तथा शेष मकान में उसकी मामी श्रीमती शशि पत्नी स्व. देवेन्द्र सिंह, श्रीमती कलावती निवासी हरूनगला थाना बारादरी जिला बरेली हाल निवासी- एसपी वर्मा हास्पिटल के पीछे, पुवायां रोड, बण्डा, जिला शाहजहांपुर का कब्जा है।
पीड़िता रोली का आरोप है कि मामी श्रीमती शशि जबरन उससे व उसकी मानसिक रूप से पीड़ित माँ को मकान से निकालना चाहती है और पूरे मकान पर जबरन – कब्जा करना चाहती हैं। जिस कारण श्रीमती शशि ने तरह-तरह से परेशान करना शुरू कर दिया है। श्रीमती शशि ने अपने सहयोगी प्रवीन शंखधार पत्रकार/आर्किटेक्ट निवासी मोहल्ला मढ़ीनाथ, थाना सुभाष नगर, जिला बरेली के द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर मकान खाली कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उक्त प्रवीन शंखधार ने पूर्व में भी शराब के नशे में पीड़िता के घर में घुसकर उसकी की मां के साथ छेड़छाड़ की थी जिसके सम्बन्ध में पत्रकार के विरुद्ध पूर्व में भी (थाना बारादरी जिला बरेली में मुकदमा दर्ज है। प्रवीन शंखधार आये दिन अपने मोबाइल नम्बर से पीड़िता के मोबाइल नम्बर पर फोन कर गन्दी गन्दी गालियां दे रहा है तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। दिनांक 01.02.2025 को रात्रि 9 बजे उक्त प्रवीन शंखधार ने अपने मोबाइल नम्बर 9675497662 से पीड़िता के मोबाइल नम्बर पर फोन करके बहुत गन्दी गन्दी माँ बहन की गालियां दीं तथा व्हाट्सएप पर भी अश्लील मैसेजे भेजे तथा प्रार्थिनी को बार-बार अपशब्द बोले। उसने कहा कि वह उसको थप्पड़ मार-मार कर घर से निकाल कर रहेगा तथा कहा कि वह उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी हस्ती है पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती। पीड़िता ने जब प्रवीन शंखधार से गाली व अश्लील शब्द कहने को मना किया गया तो वह और भड़क गया और फोन पर ही जान से मारने की धमकी देने लगा जिसकी समस्त रिकार्डिंग पीड़िता के फोन में मौजूद है इससे पहले भी कई बार फोन पर धमकी दे चुका है तथा अश्लील शब्द कह चुका है जिसकी रिकार्डिंग भी पीड़िता के पास है।
प्रवीन शंखधार पूर्व में अपने साथियों के साथ उसको रास्ते में घेरकर दिनांक 29.01.2025 को हाईवे पर पेपर देकर आते समय मारने की कोशिश भी कर चुका है। पीड़िता को अपनी मामी श्रीमती शशि तथा उसके सहयोगी प्रवीन शंखधार से अपनी जानमाल को खतरा बना हुआ है। ये लोग उसके व उसके परिवार के साथ कभी भी कोई अनहोनी कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ डाक अधीक्षक पर महिला डाक कर्मी से छेड़छाड़ एवं एक लाख हड़पने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Fri Feb 14 , 2025
वरिष्ठ डाक अधीक्षक पर महिला डाक कर्मी से छेड़छाड़ एवं एक लाख हड़पने का आरोप, एफआईआर दर्ज दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महिला डाक कर्मी ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक पर प्रमोशन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रुपये वापस मांगने पर […]

You May Like

advertisement