सदस्य गौ सेवा आयोग ने ली अधिकारियों की बैठक, किया गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण

सदस्य गौ सेवा आयोग ने ली अधिकारियों की बैठक, किया गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण

गोवंश का स्वास्थ्य कमजोर मिलने पर गौ सेवा आयोग सदस्य ने व्यक्त किया रोषकृष्ण हरि शर्माजिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं एव जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बदायूं

बदायूँ: 18 फरवरी। मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय ने मंगलवार को सर्किट हाउस में गौ सेवा से संबंधित सदस्यों की बैठक ली। विकास भवन सभागार में समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत एवं पशु पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली तथा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल खेड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण के दौरान कुछ गोवंश का स्वास्थ्य कमजोर मिलने पर रोष व्यक्त किया।
मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय ने सर्किट हाउस में गौ सेवा से संबंधित सदस्यों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए गौ सेवा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आवहान करते हुए कहा कि गौसेवा प्रभु सेवा के समान है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में किसान सहभागिता योजना अंतर्गत निराश्रित गौवंश को लेकर उसकी सेवा करें। लाभार्थी के घर पर गोबर गैस का प्लांट बनवाया जाए जिससे वह गोबर का सदुपयोग गोबर गैस बनाने में कर सकें।
मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय ने विकास भवन सभागार में समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ आहूत बैठक में गोवंश सहभागिता व गोबर गैस प्लांट की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने गोबर, गोमूत्र की उपयोगिता के संबंध में जानकारी भी दी।  
मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल खेड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण किया, जिसमें 47 गोवंश पाए गए। गोवंश को खाने के लिए हरा चारा रखा हुआ पाया गया। कुछ गोवंश का स्वास्थ्य कमजोर था जिस पर मा0 सदस्य द्वारा रोष व्यक्त किया। ठीक ढंग से भरण पोषण हेतु निर्देशित किया गया इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ समदर्शी सरोज सेहत अन्य अधिकारी मौजूद रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजसेवी परमवीर सिंह प्रिंस ने वार्ड 23 के विकास का लिया संकल्प

Wed Feb 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। परमवीर सिंह प्रिंस ने उगते सूरज पर मोहर लगाने की वार्ड 23 के विकास में वार्डवासियों से कि अपील। कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के समाजसेवी परमवीर सिंह प्रिंस ने कुरुक्षेत्र के वार्ड 23 के विकास के लिए अपने वार्ड के अधूरे कार्यों को पूर्ण करवाने का […]

You May Like

advertisement