महाशिवरात्रि का पूजन एवं अभिषेक अत्यंत कल्याणकारी : महंत जगन्नाथ पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महाशिवरात्रि पर भक्तों के साथ होंगे भगवान भोलेनाथ।

कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से सवा लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप कर रहे अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ कहा कि जो शिव भक्त महाशिवरात्रि को जिस किसी भी भाव से भगवान शिव का अभिषेक, पूजन, अर्चन, वंदन, ध्यान, आराधना एवं उपासना करते हैं, भाव व इच्छा के अनुकूल ही फल अवश्य ही प्राप्त करते हैं। शिव भक्तों को भगवान शिव के प्रति पूर्ण आस्था रखकर पूजन करना चाहिए। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने कठिन तपस्या की थी। परिणाम स्वरूप महाशिवरात्रि के दिन ही शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। उन्होंने शिवलिंग पर अभिषेक की महिमा बताई और कहा कि जीवन सुख शांति समृद्धि धन्य धान्य पुत्र आदि चाहिए तो संकल्प लेकर भगवान शिव जी का अनुष्ठान व भिन्न-भिन्न वस्तुओं से अभिषेक करना चाहिए। कामना के अनुसार फल अवश्य मिलेगा। भगवान शिव की कृपा से तो ऋषि मारकंडेय भी काल के बंधन से मुक्त होकर अमरत्व को प्राप्त हुए।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली के प्रसिद्ध और प्राचीन पहलवान वीर बाबा मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाएगा बड़ा कार्यक्रम

Wed Feb 26 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली के प्रसिद्ध और प्राचीन पहलवान वीर बाबा मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाएगा बड़ा कार्यक्रम और भंडारा जिसकी जानकारी मंदिर कमेटी के सदस्योंने दी l पत्रकारों से बात करके महिला विंग की जिला अध्यक्ष रेनू सिंह ने बताया कि हर वर्ष की […]

You May Like

advertisement