ब्राह्मण समाज ने देश और प्रदेश के विकास में सदा अपना योगदान दिया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

निकाय चुनाव में कांग्रेस सिर्फ औपचारिकता निभा रही है : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा को ब्राह्मण समाज ने दिया समर्थन।

कुरूक्षेत्र, 25 फरवरी : नगरपरिषद चेयरमैन की उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा के समर्थन में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सभी भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील की। श्री बड़ौली ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश और प्रदेश के विकास में सदा ही अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में मदद करें। इस मौके पर ब्राह्मण ने भी खुलकर भाजपा का समर्थन किया और वादा किया कि निकाय चुनाव में वे भाजपा उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे। इस अवसर पर श्री बड़ौली ने निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशियों की पीठ थपथपाई और लोगों का आभार भी जताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में वातावरण भाजपा के पक्ष में बना हुआ है, जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर प्रदेश के विकास में सहयोगी की भूमिका निभाने को तैयार है। आने वाली 2 मार्च को सभी कमल के फूल के निशान पर वोट देकर विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने में मदद करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है और अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा। निकाय चुनाव में कांग्रेस सिर्फ औपचारिकता निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर जनता का भरोसा है, इसलिए विधानसभा चुनाव में भी लोगों ने तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया।
श्री बड़ौली ने कहा कि प्रदेश का विकास तेज गति से हो और सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जो संकल्प पत्र जारी किया उसे गारंटी के साथ पूरा कर रही है। ब्राह्मण सम्मेलन में आए लोगों को भरोसा देते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है उसे भी धरातल पर गारंटी के साथ पूरा किया जाएगा।
श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव किए प्रदेश का विकास कर रही है और हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। भाजपा सरकार में ही युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाकर कुरूक्षेत्र और प्रदेश के विकास में सहयोग करें। इस मौके पर वेदपाल एडवोकेट, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष सुशील राणा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, रवि बतान, जिला महामंत्री गजेंद्र गोल्डी, रविन्द्र सांगवान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेस वत्स, विक्रम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगा उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात है विश्व भर में : राम प्रसाद पॉल

Wed Feb 26 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल ने किया कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों का अवलोकन।चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र 25 फरवरी : त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों […]

You May Like

advertisement