धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात है विश्व भर में : राम प्रसाद पॉल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल ने किया कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों का अवलोकन।
चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र 25 फरवरी : त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों साल पूर्व भगवान श्रीकृष्ण पूरी मानवता को कर्म करने का संदेश देने के लिए गीता के उपदेश दिए। इसलिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में पूरे विश्व भर में अपनी पहचान बना चुका है। इस पावन धरा पर हर वर्ष लाखों लोग पहुंचते है, इससे कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश से एक विशेष संदेश लेकर अपने प्रदेश को लौट रहे है।
डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल मंगलवार को गीता स्थली ज्योतिसर में अधिकारियों के संग अपने मन की बात को साझा कर रहे थे। इससे पहले त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पॉल पंजाब मालवा से बीजेपी संगठन मंत्री गोपाल सोनी, पूर्व चेयरमैन हरियाणा कृष्ण ढुल, हरियाणा 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने गीता स्थली ज्योतिसर, श्रीकृष्ण संग्रहालय, पैनोरमा, ब्रह्मसरोवर, गीता ज्ञान संस्थान सहित अन्य तीर्थ स्थलों का अवलोकन किया। इसके उपरांत चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर के साथ-साथ सभी मेहमानों को कॉफी टेबल बुक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र ऐसी पावन धरा है जिस धरा से पूरे विश्व को शिक्षा, संस्कारों के साथ-साथ गीता के उपदेशों का ज्ञान हुआ। यह गीता के उपदेश आज भी पूर्णतया प्रासंगिक है, जो मनुष्य पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों का अनुसरण करता है। उसका जीवन सार्थक हो जाता है। इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस सरकार ने गीता स्थली ज्योतिसर अनुभव केंद्र जैसे संग्रहालय बनाकर महाभारत काल के हर पहलू को जीवंत करने का प्रयास किया गया है। चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सभी योजनाओं पर प्रकाश डाला और तीर्थों के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विस अध्यक्ष ने किया एमएलए हॉस्टल का औचक निरीक्षण

Wed Feb 26 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अधिकारियों को दी हिदायत, खाद्य पदाथों के रखरखाव में कोताही बर्दाश्त नहीं। चंडीगढ़, 25 फरवरी :हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को सेक्टर 3 स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे हॉस्टल के कमरों में गए और वहां दी जा […]

You May Like

advertisement