आदेश अस्पताल की ओर से लगाया गया महिला जागरूकता कैंप

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : शाहाबाद के मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में आदेश अस्पताल की ओर से गांव खरींडवा के आयुष्यमान अरोग्य मंदिर में विशेष शिविर लगाकर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और प्रश्रोत्तरी भी आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने भी अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित प्रश्र चिकित्सकों से पूछे और चिकित्सकों ने उनके समाधान के उपाय भी बताए। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सी.एच.ओ. डा. अंशु व बहुद्ेश्य कार्यकत्र्ता अनीता देवी, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं इस शिविर में उपस्थित रहीं। डा. प्रीति अरोड़ा ने आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से महिलाओं को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आदेश अस्पताल में 3 मार्च से 8 मार्च तक महिलाओं से संबंधित बीमारियों की ओ.पी.डी. बिल्कुल नि:शुल्क रहेगी और इसके आलावा महिलाओं के लिए फुल बॉडी टेस्ट मात्र 750 रुपये में किया रहा है, हर तरह की डिलीवरी भी नि:शुल्क की जाएगी और मेमोग्राफी व पैप स्मीयर टेस्ट भी फ्री किये जाएंगे। इस अवसर पर सरपंच पवन कुमार, डा. विजय विवेक शर्मा, डा. अभिमन्यु आनंद, डा. पूर्वा कादियान, नेहा, लखविन्द्र, राहुल व मैडिकल छात्र उपस्थित रहे।
गांव खरींडवा में पहुंची आदेश अस्पताल के चिकित्सकों की टीम।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए विधान भवन को लेकर हरियाणा के सभी दल एकमत

Fri Mar 7 , 2025
नए विधान भवन को लेकर हरियाणा के सभी दल एकमत। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में गहन चर्चा। चंडीगढ़, 6 मार्च : हरियाणा विधान सभा के नए भवन के निर्माण को लेकर प्रदेश के सभी दल एकमत हैं। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण […]

You May Like

Breaking News

advertisement