खाटू में दरबार लगा, बैठा है सरकार वहां….भजन पर झूमे श्यामप्रेमी, समस्त श्यामप्रेमी परिवार का 542 वां भव्य श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित नगर की विख्यात संस्था समस्त श्याम प्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा विष्णु कालोनी में 542 वां भव्य श्री श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि फाल्गुन के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में आयोजक महेंद्र पाल मित्तल, विमला देवी, रीटा देवी परिवार सहित समस्त विष्णु कालोनी महिला मंडल की सदस्याओं ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों को अबीर गुलाल लगाया गया और फूलों की होली खेली गई। कैथल से गायक बहादुर सैनी और पिहोवा से जतिन जिंदल ने भजनों के माध्यम से खाटू श्याम जी की गाथा सुनाई, कि किस तरह उन्होंने श्री कृष्ण के आह्वान पर महाभारत युद्ध भूमि में अपने शीश का दान दिया था। श्री कृष्ण एवं माता अहिल्या वती के आशीर्वाद स्वरुप वे आज जगत में हारे के सहारे के नाम से विख्यात हैं। खाटू में दरबार लगा, बैठा है सरकार वहां……., काली कमली वाला मेरा यार है…., झुक गई बड़ी-बड़ी सरकार तेरी मोरझड़ी के आगे… और मेला लगा है खाटू की गलियों में….इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए सभी श्याम प्रेमी झूम उठे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। भंडारे में सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम आरती में प. महेश भारद्वाज, राजेश सिंगला, संजीव सीकरी, अरुण गोयल, अनुज सिंगला, अनिल मित्तल, संजय चौधरी, गौरव गुप्ता, मोहित तायल, गिरीश गर्ग, शुभम अरोड़ा, श्याम बंसल, सतीश मेहता, राकेश मंगल, पंकज सिंगला, विपिन गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल, कविता गोयल, एकता गोयल सीकरी, अंजली गौड़, स्वीटी मित्तल, मीनू गोयल, सोनिया गुप्ता, ऋतु मंगल, रेणु सिंगला, अनु गर्ग, अनिता शर्मा, सुषमा और वंशिका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्री खाटू श्याम संकीर्तन एवं आरती में श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1008 कुंडी महायज्ञ के मोहनलाल बडोली होंगे मुख्य यजमान

Sun Mar 9 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वामी जी के साथ गणमान्यजनों द्वारा यज्ञ में आहुतियां डाली गई।संत समाज की भी भागीदारी रही। कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र में 18 मार्च से 27 मार्च 2025 को 1008 कुण्डीय शिव-शक्ति जन कल्याण महायज्ञ होने जा रहा है जो पूज्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement