बदलते मौसम में सेहत का ख्याल जरूरी : डॉ. आशीष अनेजा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 11 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र के एडमिनिस्ट्रेटर एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा ने कहा है कि बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। वर्तमान में सुबह एवं सायं को जहां ठंड महसूस होती है वहीं दिन का तापमान 30 डिग्री तक चला गया है। ऐसे में बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिन और रात के तापमान में करीब 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के अंतर के कारण लोगों में सर्दी जुकाम और बुखार के अलावा गले में दर्द और थकान जैसी बीमारियां सामने आने लगी हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पौष्टिक आहार लें चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। मौसमी फलों एवं सब्जियों को खाना चाहिए, विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू का ज्यादा सेवन करें।
होली की मस्ती में रहें सतर्क।
होली की मस्ती के दौरान बाजार में होली के रंगों में कई तरह के केमिकल एवं मिलावट मिलती है जिससे त्वचा और स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसलिए केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए स्किन हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है। पानी का सेवन बढ़ाएं, चेहरे और शरीर पर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग करें। होली से पहले सिर पर सरसों का तेल लगाएं, जिससे बालों को पोषण मिले और रंग आसानी से हट जाए। होली खेलने के बाद तुरंत रंग छुड़ाने की कोशिश न करें। अगर शरीर पर लाल धब्बे या खुजली हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा प्रदत्त योग को प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है : पुंडरीक गोस्वामी

Wed Mar 12 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। वृन्दावन : शहीद लक्ष्मण भवन में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश की प्रेरणा एवं निमाई पाठशाला और वृंदा फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योगा फेस्टिवल के अंतर्गत श्रीमद भागवत कथा के समापन के अवसर पर व्यास पीठ से सुविख्यात […]

You May Like

advertisement