रंग पंचमी उत्सव के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रही है भजनों की गूंज

रंग पंचमी उत्सव के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रही है भजनों की गूंज।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

रंग पंचमी उत्सव में श्रद्धालु भजनों पर खूब मस्ती में नाच रहे हैं।

कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : फाल्गुन होली के बाद भी मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रंग पंचमी उत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में रंग पंचमी उत्सव की श्रद्धालुओं में खूब मस्ती है। 19 मार्च तक चलने वाले रंग पंचमी उत्सव श्रद्धालु भजनों पर खूब मस्ती में नाच रहे हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंग पंचमी उत्सव में भगवान विष्णु एवं भगवान शंकर की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। रंग पंचमी के दिन श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने पर विशेष पूजन भी करते हैं। उल्लेखनीय है कि श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रंग पंचमी उत्सव के चलते प्रतिदिन पूजन एवं भजनों का गुणगान हो रहा है। सोमवार को शिव भक्तों द्वारा शिवलिंग पर रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ से आए अशोक मनोचा ने मधुर भजनों से मस्ती में श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर किया। सोमवार को रंग पंचमी उत्सव की भजन संध्या में स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी सत्य प्रकाश, कुलजीत सिंह, अरुण कुमार, विनय गर्ग, विजय गर्ग, दीपेंद्र सिंह, बिल्लू पुजारी, आकाश, योगध्यान, मलूक सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
भजनों का गुणगान करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की बैठक में निष्पक्ष परीक्षा मूल्यांकन का संकल्प लिया

Mon Mar 17 , 2025
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की बैठक में निष्पक्ष परीक्षा मूल्यांकन का संकल्प लिया। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नए शिक्षा सत्र में नए विद्यार्थियों का ज्यादा से ज्यादा प्रवेश सुनिश्चित करना है। कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन कुरुक्षेत्र की वार्षिक बैठक का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल […]

You May Like

advertisement