बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने गौसगंज पुलिया के पास उसे घेर लिया। इस पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के मूल निवासी दंपती फरीदपुर के एक मोहल्ले में रहते हैं। 15 मार्च को पति-पत्नी होली मिलने गए थे। घर पर उनकी 11 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। मोहल्ले के लोगों ने बालिका के पिता को कॉल कर इसकी सूचना दी। परिजनों ने बीमारी से मौत मानकर पुलिस को सूचना नहीं दी। एक व्यक्ति ने एक्स पर शिकायत की तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया। रिपोर्ट के मुताबिक गला दबाकर बच्ची की हत्या की गई थी। मासूम से दुष्कर्म के भी संकेत मिले। इधर, किशोरी के पिता ने सोमवार रात 40 वर्षीय पड़ोसी पर रिपोर्ट करा दी। उन्होंने बताया कि पड़ोसी छत के सहारे अक्सर उनके घर में आ जाता था और उनकी बेटी को खाने-पीने की चीजें देता रहता था। मंगलवार सुबह मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

Wed Mar 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बिथरी चैनपुर क्षेत्र में गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर की फरसे से काटकर हत्या करने वाले दोनों आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने 12 साल पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम […]

You May Like

Breaking News

advertisement