व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी देगा सिविल डिफेंस -पंकज

व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी देगा सिविल डिफेंस -पंकज
सिविल लाइंस प्रभाग की बैठक संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : समाज सेवा में अग्रणी नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन्स को अब बौद्धिक के साथ व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। यह बात नागरिक सुरक्षा कोर के सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया जी ने सिविल लाइंस प्रभाग की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि स्किल और कम्यूनिकेशन डेवलपमेंट की बारीकियां समझने से व्यक्तित्व में अभूतपूर्व निखार आता हैं। इससे नागरिक सुरक्षा के वार्डन और भी बेहतर सेवा दे सकेंगे। उन्होंने वार्डन्स के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने के लिए निर्देशित किया। इससे पूर्व पुनर्नियुक्त आईसीओ फिरोज हैदर, पोस्ट वार्डन असद जैदी, विशाल रस्तोगी, डिप्टी पोस्ट वार्डन राजेश पटेल तथा सौरभ दिवाकर को माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।
डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव ने राम बारात में सहभागिता करने वाले वार्डन्स की प्रशंसा करते हुए आगामी ईद तथा नवरात्र पर्वों पर शान्ति व्यवस्था में सहयोग के लिए तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा में सक्रिय रहने वाले वार्डन्स को हमेशा सम्मान मिलता रहा है ,आज सम्मानित होने वाले वार्डन साथी इसका प्रमाण हैं। बैठक का आयोजन पोस्ट वार्डन चौपला अर्चना राजपूत के सौजन्य से किया गया।
बैठक में एसओ टू डिवीजनल वार्डन आलोक शंखधर, एसओ कैजुअल्टी चारू मेहरोत्रा,आईसीओ अनिल कुमार शर्मा, पोस्ट वार्डन आसिया अली,प्रवेश कुमार दीक्षित, विशाल गुप्ता, दीप्तांशु दीक्षित, सुनील यादव, मनोज कुमार, डॉ सरताज हुसैन, डिप्टी पोस्ट वार्डन विशाल शर्मा, सतपाल सिंह, संजय शर्मा, नीरज कुमार तथा कार्यालय सहायक प्रेमपाल तथा भूपेन्द्र उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के सबसे बड़े और ग्राहक केंद्रित एप्पल पार्टनर में से एक इमेजिन ट्रेजर ने फीनिक्स मॉल, बरेली में लॉन्च किया अपना एप्पल ऑथराइज्ड स्टोर

Fri Mar 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इमेजिन ट्रेजर ने बरेली स्थित फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में एप्पल का ऑथराइज्ड स्टोर लॉन्च किया। इस अवसर पर महापौर उमेश गौतम, इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थ गौतम और ट्रेजर फैमिली के समस्त सीनियर टीम मेंबर्स उपस्थित रहे। इमेजिन 28 शहरों में फैला हुआ […]

You May Like

advertisement